ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कांवड़ यात्रा के मार्गों पर दुकान संचालकों के नाम और पहचान लिखने के आदेश का समर्थन किया है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर राजनीतिक करने का आरोप भी लगाया। मौलाना ने कहा कि जिन रास्तों से कावड़ यात्रा निकलेगी, उन इलाकों के दुकानदारों को कहा गया है कि वो अपने नाम का बोर्ड लगाएं। ये आदेश सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए है ताकि कहीं भी किसी तरह की टकराव की स्थिति पैदा न हो और शांतिपूर्वक तरीके से यात्रा संपन्न हो जाए।