उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मंगलवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने एडीजी जोन रमित शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद प्रेसवार्ता में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कुंदरकी में बीएलओ ने फॉर्म नहीं बांटे हैं। पुलिसवाले मतदाताओं को धमका रहे हैं। उनके आईकार्ड रख लिए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एडीजी से मुलाकात की। उनसे मांग की है कि उपचुनाव में पुलिस का गलत इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने दावा किया कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो सपा भारी अंतर से जीतेगी।