फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झारखंड के राज्यपाल ने देखी अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी, छावनी के फूलों ने लूटी महफिल

बरेली में सुंदर, आकर्षक और सुगंधित फूलों से सजी अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी में अंतिम दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। रंग बिरंगे फूल देख लोग फोटो खिंचवाने से खुद को नहीं रोक पाए। शाम को पुरस्कार वितरण में कैंट बोर्ड ने 48 श्रेणियों में पदक जीते। सुंदर पुष्पों से सजी प्रदर्शनी को देखने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई अधिकारी भी पहुंचे। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में बहुत ही सुंदर पुष्प लाए गए हैं। इन फूलों ने तीन दिन में शहर के लोगों का मनमोह लिया है। यहां कई असाधारण वैरायटी के पौधे और पुष्प रखे गए हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत ही मेहनत से तैयार किए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें