फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिस प्लेटफॉर्म पर आनी थी लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, उस पर अचानक आ गई मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शनिवार रात करीब 10:20 बजे अचानक मालगाड़ी आ गई और उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच रन-थ्रू (लूप) लाइन से गुजरती मालगाड़ी तकनीकी खराबी के कारण प्लेटफॉर्म नंबर दो की तरफ बढ़ गई थी। हादसे के समय ही 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आना था, गनीमत रही कि यह ट्रेन देरी से थी। बड़ा हादसा तो बच गया, मगर कई मीटर पटरी क्षतिग्रस्त होने से करीब 15 ट्रेनें प्रभावित हुईं। घटना के बाद ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलने से यात्रियों में आपाधापी मची रही। मुरादाबाद की ओर से आ रही लोडेड मालगाड़ी को शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन जाना था। लूप लाइन से गुजरने के दौरान चकरेल में चाबियां ढीली होने के कारण मालगाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर दो की पटरी पर बढ़ गई। आधी मालगाड़ी ही पास हुई थी कि डिब्बा नंबर 22 और 23 पटरी से उतर गए। करीब एक मीटर पटरी बीच से फट गई। गार्ड का डिब्बा चकरेल पर फंस गया। चकरेल पर भी करीब सात मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर बरेली से लखनऊ तक हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें