जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को लेकर देश भर में गुस्से का माहौल है। बरेली में भाजपाइयों समेत अन्य संगठनों ने बुधवार को कई जगह आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। बृहस्पतिवार को जय परशुराम सेवा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर प्रदर्शन कर आतंकी हमले के विरोध में रोष जताया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार से आतंकवादी के खिलाफ कड़ी एक्शन की मांग की गई।