बरेली के पान मसाला कारोबारी अमित भारद्वाज के आवास और गोदाम पर बुधवार तड़के आयकर टीमों ने छापा मारा। ताला लगा देख कारोबारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। टीम ताला तोड़ने लगी तो आसपास के कारोबारी एकजुट होकर विरोध करने लगे। काफी देर टीम सबको समझाती रही। आखिर में ताला तोड़कर जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के मुताबिक सुबह से ही कारोबारी अमित भारद्वाज टीम की कस्टडी में थे। दोपहर में ताला तोड़कर घर से टीम के घुसने के कुछ देर बाद कारोबारी की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद टीम पास के निजी अस्पताल ले गई।