फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में कई जगहों पर शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, बुधवार को खेला जाएगा रंग

चतुर्ग्रही योग में बरेली शहर के कई जगहों पर होलिका दहन किया गया। सोमवार को शाम से ही लोगों ने विधि विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद होलिका को अग्नि दी गई। शहर के गांधी उद्यान, प्रेमनगर थाने के पास, गोकुल धाम कॉलोनी, बसंत कॉलोनी समेत अन्य जगह दहन किया गया। होली दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से शुरू हो गया था जो रात में 9 बजे तक रहा। पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि होली में पूजा पाठ का महत्व कई गुना बढ़े जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मोहल्लों के साथ लोगों ने घरों में भी होलिका का दहन किया। इस दौरान भगवान से परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं शहर के अधिकतर जगह 4 मार्च को सुबह होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद लोग रंग खेलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें