फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, शव हटवा रही पुलिस टीम पर पलटा ट्रक, छह घायल

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसका शव हटवा रही थी, उसी वक्त वहां से गुजर रहा चावल की बोरियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर दो घंटे तक गहमागहमी बनी रही। ट्रक और बोरियों के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका में अफसरों की सांसें अटकीं रहीं। आखिरी बोरी हटने के बाद ही चैन की सांस आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें