फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होटल में मंगेतर ने युवती को गला रेतकर मार डाला, खुद ट्रेन से कटकर दी जान

मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 11:28 AM IST

बरेली में कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर हत्या करने के बाद मंगेतर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक आलम कुरैशी होटल के नजदीक के ही आजमनगर का रहने वाला था। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। फिर वजह भी साफ कर दी। पता चला कि आलम का आपराधिक इतिहास होने के कारण युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था, इससे वह नाराज था। पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल में आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इसके बाद आलम होटल से बाहर आता-जाता रहा। वह युवती का चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला। बाद में पता लगा कि आलम ने सोमवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा क्रॉसिंग के पास संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें