गुजरात में बरेली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुजरात पुलिस बृहस्पतिवार को उसका शव लेकर बरेली पहुंची। मृतक के परिजनों ने महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुभाष नगर के अंगुरी टांडा निवासी अरशद के मुताबिक उनका 22 वर्षीय बेटा शब्बू खां खेतीबाड़ी करता था। दिसंबर में पड़ोस की विवाहिता उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। एक दिन पहले ही बेटे की मौत होने की सूचना मिली। उन्हें शक है कि महिला और उसके साथियों ने शब्बू की हत्या की है।