सावन के तीसरे सोमवार को प्रशासन की ओर से बरेली के सातों नाथ मंदिरों और वहां जलाभिषेक करने आए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का हवाई सर्वेक्षण भी किया। वहीं, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देख कर कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले का उद्घोष किया।