भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने किसानों की परेशानी देख बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि उनके राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत मंगलवार को बरेली आ रहे हैं। बीडीए से पीड़ित किसानों के बारे में उन्हें बताएंगे। कहा कि बीडीए ने सैकड़ों किसानों से उनकी जमीन बेभाव छीन ली और उचित मुआवजा भी नहीं दिया है। भूमिहीन हुए अधिकांश किसान कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने को विवश हैं। किसान यूनियन के नेता रविवार को पुराने रोडवेज बस अड्डे पास स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।