फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली शहर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की फैली झूठी खबर, सीओ बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

बरेली में कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में लगी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह उड़ा दी गई। नवाबगंज की घटना के बाद कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की खबर से अधिकारी सकते में आ गए। तत्काल ही पुलिस ने प्रतिमा का निरीक्षण किया तो पता चला कि यहां पार्क में शाम के समय बच्चे खेलने आते हैं। उन्होंने कुछ हिस्से का पेंट छुटा दिया है। प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित मिली। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रतिमा के पास अब पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जाएगी। बरेली पुलिस महापुरुषों की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें