फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'एसआईआर पर भ्रम फैला रही सपा...', उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने शहर के पीर बहोड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एसआईआर पर सपा भ्रम फैला रही है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। नागरिकों का मताधिकार सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी को सिर्फ एक खानदान की पार्टी बताया। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी दाल नहीं गलने वाली है, इसलिए वह दूसरों की जाति का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहते हैं। यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें