बरेली में संविदा बिजली कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का विरोध जारी है। संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक संविदा कर्मचारी की तबीयत भी बिगड़ गई। धरना स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों का समर्थन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां से लखनऊ तक लड़ाई लड़ेंगे।