बरेली में कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया पुल के नीचे झाड़ियों में शनिवार रात कांस्टेबल संजय (40) का शव मिला। संजय पुलिस लाइन में तैनात थे और शराब के आदी थे। वह नकटिया की वृंदावन कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।