बरेली में नामचीन कंपनियों के एक्सपायर्ड माल की रीपैकिंग कर बाजार में खपाने के खेल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सीतापुर निवासी करन साहनी को गिरफ्तार किया है। सीआई पार्क के पास स्थित उसके गोदाम से लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है। इसमें कॉस्मेटिक और कई मेडिकल प्रोडक्ट भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में ट्रेडमार्क, कॉपीराइट अधिनियम, धोखधड़ी और जालसाजी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।