बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गो तस्करी समेत कई मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुबैर के तीन मंजिला मकान पर बुधवार दोपहर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलवा दिया। मकान को गिराने की कार्रवाई बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार की देखरेख में की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।