फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत तीन वाहन भिड़े, 28 लोग घायल

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के नजदीक रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इसी बीच बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी भी बस से जा टकराई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए हैं। कुछ 28 लोग घायल हुए हैं। इको सवार लोगों की हालत गंभीर है। ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें