फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली पहुंचा साइक्लोथॉन दल, शहरवासियों को 1857 संग्राम की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश एनसीसी के 15 सदस्यीय साइक्लोथॉन दल बृहस्पतिवार को शहर में पहुंचा। कमिश्नर कार्यालय परिसर में दल का स्वागत किया गया। साइक्लोथॉन दल एक जनवरी को मेरठ से 1900 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकला है। दल में पांच छात्राओं सहित लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, उत्तर भारत एरिया शामिल रहे। इस दल में शामिल लोग प्रदेश में 1857 की क्रांति के प्रमुख स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नगरवासियों को एतिहासिक घटना की पूरी जानकारी देंगे। साथ ही युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों के बलिदानों की याद दिलाते हुए खुद को सशक्त भारत बनाने के प्रति प्रतिबद्ध किया जाएगा। रोजाना औसतन 112 किमी की 17 दिवसीय यात्रा का समापन गणतंत्रता दिवस समारोह में होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें