फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में वकील को फांसी की सजा, तीन साल पहले गोली मारकर की थी माता-पिता की हत्या

बरेली में करीब तीन साल पहले मीरगंज थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर वकील दुर्वेश कुमार ने गोली मारकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी। मंगलवार को उसे सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 14 ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनकर कटघरे में खड़ा दुर्वेश स्तब्ध रह गया। दुर्वेश कुमार ने 13 अक्तूबर 2020 को मीरगंज के बहरोली गांव में रिटायर्ड शिक्षक लालता प्रसाद व उनकी पत्नी मोहन देवी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। दुर्वेश मीरगंज में रहकर वकालत करता था। उसने संपत्ति विवाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। लालता प्रसाद के छोटे बेटे ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें