बरेली में बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुई। नौ बजे के बाद तेज बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे पहले सोमवार को रिमझिम तक सिमटे बादल मंगलवार रातभर रुक-रुककर भिगोते रहे। वहीं बुधवार को सुबह नौ बजे से तेज बारिश हुई। दिनभर बारिश का क्रम जारी रहा। 24 घंटे में 27 मिमी बारिश हुई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सुभाषनगर अंडरपास पर तो नहर जैसे हालात हो गए। यहां जलभराव के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।