फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में दिल्ली हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी प्राइवेट बस, युवक की मौत, 16 यात्री घायल

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार की रात सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस बल्लियां फ्लाईओवर से नीचे पलट गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए हैं। बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट बस दिल्ली से बरेली की ओर आ रही थी। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बल्लियां फ्लाईओवर पर बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसमें यात्री फंसे हुए थे। पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सीओ हाइवे ने बताया कि हादसे में प्रेम किशन नाम के युवक की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें