बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिनी बाईपास पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे सैदपुर हाकिंस निवासी इसरार के आठ साल के पुत्र की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में पता लगा रही है। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।