फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में पुलिस ने कब्जामुक्त कराया मंदिर के दावे वाला विवादित भवन

बरेली के कटघर इलाके में श्री गंगाजी महारानी मंदिर समिति के दावे वाले भवन को पुलिस प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को कब्जामुक्त करा दिया। इस भवन पर कई वर्षों से वाहिद अली ने कब्जा कर रखा था। दूसरे पक्ष ने इस भवन में मंदिर होने का दावा किया। मामला तूल पकड़ा तो बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर जांच की थी। वाहिद ने भवन खाली करने के लिए सात दिन का समय मांगा, लेकिन स्थिति को देखते हुए अधिकारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार सुबह ही मौके पर पहुंच गए और भवन खाली करा दिया। इसके बाद किसी व्यक्ति ने भवन के ऊपर भगवा झंडा लगा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें