बरेली में रविवार को पुलिस की विभिन्न शाखाओं ने गांधी उद्यान में प्रदर्शनी लगाई। यहां यातायात पुलिस, यूपी 112, साइबर थाना, महिला थाना आदि के स्टाफ ने स्टॉल लगाए। जागरूकता को लेकर पंफलेट बांटे गए और माइक के जरिए भी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। एसएसपी, एसपी ट्रैफिक समेत कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।