फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में लोगों की जान बचाने के लिए सेना के जवानों ने किया रक्तदान

बरेली में पंचशूल गनर्स ने मिलिट्री हॉस्पिटल के सहयोग से मंगलवार को अपने हीरक जयंती समारोह की शुरुआत के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें कई जवानों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो मिलिट्री हॉस्पिटल की आवश्यकता को पूरा करने के अलावा भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ब्लड बैंक बरेली को भी दान किया गया। ये रक्तदान आपातकालीन देखभाल और गंभीर स्थिति में मरीजों के जीवन रक्षक उपचार के लिए सहायक होगा, जो समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधि डॉ. जे.पी. सेठी ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें