बरेली के खुसरो पीजी कॉलेज के करीब 50 छात्र डीफार्मा की फर्जी मार्कशीट लेकर फंस गए हैं। चार साल मेहनत के बाद उन्हें मार्कशीट अवैध होने का पता चला है। कॉलेज प्रबंधन ने संबंधित विश्वविद्यालय के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर पल्ला झाड़ लिया है। मंगलवार को डीफार्मा कोर्स के कई छात्रों ने कॉलेज और गेट पर इस मामले में हंगामा करके कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद जिला मुख्यालय आकर भी ज्ञापन दिया।