बरेली के जोगी नवादा में पुराने रूट से कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर विहिप नेताओं ने जो हुंकार भरी, उसे पूरा कर दिखाया। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विहिप नेताओं के साथ चक महमूद से 11 कांवड़ियों की टोली भजन कीर्तन करती निकली। महंत राकेश कश्यप भी जत्थे के साथ थे। उसी रास्ते से कांवड़ यात्रा निकाली गई जहां पिछली साल बवाल हो गया था। पुलिस प्रशासन इस रूट को अवैध बता रहा था। रविवार को यहां पुलिस बल मौजूद रहा।