बरेली में मंगलवार शाम को स्टेडियम का नजारा बदला नजर आया, न क्रिकेट न दौड़ और न ही हॉकी। सूरज ढलने के बाद पूरा मैदान हजारों मोमबत्तियों व दीपकों की रोशनी में जगमगा उठा। यह मौका था धनतेरस का, जब शहर के तमाम खिलाड़ियों ने बिना किसी धर्म, जाती, वर्ग का भेद किए मोमबत्ती को रोशन कर एकता ओर सद्भावना का संदेश दिया।