फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया की भाजपा में एंट्री से गरमाया सियासी माहौल, सपा ने साधा निशाना

बरेली में बिथरी थाने के हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संदेश के खिलाफ बिथरी समेत अन्य थानों में 21 मुकदमे दर्ज रहे हैं। उस पर गैंगस्टर व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। एक वक्त में पुलिस उसके पीछे पड़ी रहती थी। वह सपा में जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है। लोकसभा चुनाव के वक्त संदेश कन्नौजिया भाजपा में शामिल हो गया। इसे लेकर सपा ने भाजपा को घेरा है। सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। उधर, संदेश कन्नौजिया ने कहा कि मैंने भाजपा में घर वापसी की है। मुझ पर दर्ज सभी मुकदमे राजनीतिक हैं। भाजपा में रहने के दौरान विरोधी फंसाते रहे। कहा कि ज्यादातर मुकदमे अदालत से खत्म भी हो चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें