फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में गृह कर और जल कर में गड़बड़ी पर लोगों में आक्रोश, नगर निगम में किया प्रदर्शन

बरेली में गृह कर और जल कर में की जा रही गड़बड़ी के खिलाफ लोगों का आक्रोश भड़का है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने लोगों को अपने साथ लेकर बुधवार को दोपहर 12:00 बजे नगर निगम पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बिल ठीक करने के लिए नगर नगर निगम परिसर में रोजाना शिविर लगाने और एक स्पेशल काउंटर खोलने की मांग उठाई। साथ ही स्वकर फार्म स्वीकार किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस के दिनेश कुमार दादा समेत व्यापारी और आम नागरिक शामिल रहे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि पार्षद और उनके साथ आए लोगों ने जो मामले सामने रखे हैं, समाधान के लिए टैक्स विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें