फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में एक साथ सैकड़ों लोगों ने किया योग, जेल में बंदियों ने किया प्राणायाम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शुक्रवार को डीडीपुरम स्थित शील चौराहे से शहीद चौराहे के बीच मॉडल रोड पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों के साथ शहर के तमाम लोग शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास कराए और योग का महत्व बताया। योग शिविर में अमर उजाला मीडिया सहयोगी रहा। इस शिविर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़कर निरोगी बनाना और भारतीय प्राचीन योग विद्या को जन-जन तक पहुंचाना है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने भी योग किया। पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ राकेश सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत अफसरों ने पुलिसकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। जिला जेल (केंद्रीय कारागार 2) में भी योग शिविर लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें