बरेली के जीजीआईसी में मंगलवार को आयोजित मंडल स्तरीय (माध्यमिक शिक्षा) विज्ञान प्रदर्शनी में 10वीं कक्षा के छात्र प्रियांशु की 'वॉइस व मैसेज कंट्रोल्ड कार' का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने टेस्ला की रोबो टैक्सी से प्रेरित होकर ड्राइवरलेस कार का मॉडल तैयार किया, जिसे वॉइस कमांड से चलाया जा सकता है। प्रियांशु ने कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी राठी के साथ मिलकर कार का मॉडल तैयार किया। प्रियांशु ने कहा कि कार में कोडिंग के माध्यम से कमांड सेट की गई है। यह बैटरी चलित कार फोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट करने पर चलती है।