बरेली के स्टेडियम रोड पर गुडलाइफ अस्पताल के सामने किसी ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ की। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल अमित पांडेय ने धर्मस्थल के पुनर्निर्माण का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। धर्मस्थल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।