बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र की छोटी बिहार कॉलोनी के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित आर्य देव ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में भीम आर्मी के आकाश सागर ने एक्स पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।