फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में अमर उजाला ने विजेता विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 01:00 PM IST

बरेली में पेंटिंग, निबंध लेखन और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के विजेता विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के चेहरे पुरस्कार पाकर खिल उठे। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह, यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय, आरएसओ जितेंद्र यादव और निर्णायक (पेंटिंग प्रतियोगिता) अन्नू महाजन ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुरस्कार भेंट किए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बीते महीनों में हुईं इन प्रतियोगिताओं में पेंटिंग व खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन मां तुझे प्रणाम के तहत हुआ। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता अलग से आयोजित हुई। इनमें हजारों बच्चों ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें बृहस्पतिवार को अमर उजाला परिसर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं से पैदा होता है आत्मविश्वास एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा करती हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से सामान्य विषयों के प्रति भी विद्यार्थियों में कलात्मकता और सृजन शक्ति का विकास होता है। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं। असफलता से भी मिलती है सीख बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में अहम बात यह है कि सफलता कई बार हमारी कमियों को छिपा देती है, लेकिन असफलता हमें बताती है कि हमें खुद में अभी क्या सुधार और करना है। विद्यार्थियों के बीच जागरूकता और रचनात्मक प्रवृत्ति विकसित करने में अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें