बरेली पुलिस लाइन में उत्तर पुलिस की प्रथम भारोत्तोलन, योग और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन मेरठ की टीम ने योगाभ्यास किया। प्रतियोगिता में 12 जोन की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।