फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के शीशगढ़ इलाके में 65 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कुल्ली नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त 65 वर्षीय भगवान देई निवासी गांव जाफरपुर के तौर पर हुई। महिला अपने नाती राजा के साथ गांव में रहती थी। उसके दोनों बेटे हैं, जो बाहर रहते हैं। मृतका के नाती ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में भी डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में नदी में कूदकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। वृद्धा एक-दो बार पहले भी जान देने का प्रयास कर चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें