बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बंडिया चौराह पर छह दुकानों में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। ये सभी दुकानें टीनशेड आदि के खोखों में चल रही थीं। सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। आग की घटना से काफी नुकसान होने का अनुमान है। दुकानदारों का कहना है कि किसी शरारतीतत्वों ने दुकानों में आग लगाई है।