फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के राइफल क्लब परिसर में धरने पर बैठीं राष्ट्रीय निशानेबाज नेहा

बरेली में व्यवस्था के आगे बेबस राष्ट्रीय निशानेबाज नेहा को राइफल क्लब में अभ्यास की अनुमति के लिए धरने पर बैठना पड़ा। डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी उन्हें अभ्यास के लिए परिसर में घुसने नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम तक शूटर धरने पर बैठी रहीं। इधर, अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। नेहा का आरोप है कि अधिकारियों के आदेश के बाद भी बाबू दिलीप कुमार ने उनको परिसर में अभ्यास नहीं करने दिया। उन्होंने बताया कि डीएम रविंद्र कुमार अभ्यास के लिए मौखिक आदेश दे चुके हैं। सिटी मजिस्टे्रट राजीव कुमार शुक्ल भी बाबू को लिखित आदेश दे चुके हैं। इसके बाद भी बाबू ने उनको अभ्यास करने से रोक दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें