फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के मीरगंज में युवक की हत्या, बाग में पड़ा मिला शव

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव बाग में मिला। मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रामबाबू दिवाकर का पुत्र शिवम उर्फ कन्हैया (22 वर्ष) बुधवार शाम पांच बजे घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह जल्द लौटने की बात कहकर गया था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने रातभर उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह उसका शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। परिजन ने बताया कि उसका गला कटा हुआ था। सीने और शरीर में घाव थे। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें