बरेली के जोगी नवादा की चावल मंडी में रविवार शाम ढले हमलावरों ने रंजिश में महिला वकील के पति को घेरकर फायरिंग कर दी। वकील के पति व उनके तीन भाइयों को गोली लगी है, एक भाई का पैर तोड़ दिया गया। आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई हैं।