बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार को एक महिला का निर्वस्त्र शव बंद पड़े ईंट भट्ठे की चिमनी में पड़ा मिला। शव आठ दस दिन पुराना बताया जा रहा है। शव के पास कपड़े, चप्पलें और प्लास्टिक की बोतल पड़ी थी। आशंका है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला का चेहरा कुचला हुआ है। जांच की जा रही है। मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।