बरेली में बृहस्पतिवार रात डेलापीर फल मंडी में भीषण आग से 28 दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया। मंडी में पानी की व्यवस्था न होने की वजह से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू जा सका। शुक्रवार सुबह को दुकानों में बर्बादी की मंजर का देख आढ़तियों के आंसू छलक पड़े। करोड़ों रुपये के फल आग में राख हो गए थे। राख से धुआं उठ रहा था। व्यापारियों का कहना था कि मंडी में अगर पानी का इंतजाम होता तो आग हम ही आगे नहीं बढ़ने देते और करोड़ों रुपये के नुकसान से बच जाते।