फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली... फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार

बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक फोम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही आग की लपटें दूर तक दिखाईं दीं तो लोगों की भीड़ लग गई। एक किमी दूर से आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें