फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीडीए ने चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, कॉलोनाइजरों में मची खलबली

बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। बीडीए उपाध्यक्ष मानिकंडन ए ने बताया कि सैदपुर खजुरिया में मिर्जा अली 10 बीघा, इस्लाम खां आठ बीघा, कलीम खां, फरियाद व मुस्लिम खां सात बीघा और अमजद खां, बाबू वसीम खां व सचिन सात बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। इन जगहों पर नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही सड़क, नाली व साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। इस पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि संपत्ति खरीदते समय नक्शा जरूर देख लें। बिना नक्शे का निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी अवैध निर्माणों पर बीडीए का बुलडोजर चल चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें