फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील- आई लव मोहम्मद के पोस्टर न लगाएं मुसलमान

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुसलमानों से अपील की है कि आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और बैनर सड़कों पर न लगाएं। मोहब्बत के इजहार का यह तरीका गलत है। ऐसा काम बिल्कुल न करें, जिससे नाम-ए-मोहम्मद की बेअदबी हो। उन्होंने कहा कि पैगंबर के लिए मोहब्बत दिलों में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं। मौलाना ने आगे कहा कि दूसरे धर्मों के त्योहार चल रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन, जुलूस या आंदोलन आयोजित न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें