सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने में इनकी अहम भूमिका है। देश में नवाचार से औद्योगिक विकास और संभावित चुनौतियों पर मंथन के लिए शुक्रवार को बरेली के अर्बन हाट ऑडिटोरियम में अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, डीएम अविनाश सिंह, एसपी साउथ अंशिका वर्मा भी मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार और विकास के क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए हैं।