बरेली में जाटव बस्ती के निवासियों ने बुधवार को नगर निगम पर विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष सुनील सागर ने बताया, बस्ती की सड़क कई महीनों से टूटी है। अन्य मोहल्लों में सड़कें बनीं, पर उनकी बस्ती उपेक्षित रही। टूटी सड़क, गंदगी, चोक सीवर और पेयजल किल्लत से निवासी परेशान हैं। उन्होंने तत्काल सड़क, सीवर मरम्मत और स्वच्छ पेयजल की मांग की। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।